Loading...
Dr. Rajesh Kumar Mangla 'Parth'

Dr. Rajesh Kumar Mangla 'Parth'

डॉ राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ एक जाने माने कवि और लेखक हैं जो वर्तमान में पलवल के एक निजी तकनीकी संस्थान एन जी ऍफ़ कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं I शिक्षण में लगभग तीन दशक का अनुभव लिए, डॉ मंगला के विभिन्न विषयों पर लिखे शोध-पत्र DRDO, उच्च शिक्षा, और ICSSR द्वारा प्रायोजित विभिन्न पीयर रिव्यूड एवं यूंजीसी लिस्टेड राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं I   

हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित भारत की पहली और विश्व की छटी रैंक की श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी दुधौला, पलवल का कुलगीत लिखने के लिए हरियाणा के राज्यपाल माननीय श्री बंडारु दत्तात्रेय जी द्वारा सम्मानित डॉ राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ के कई काव्य संग्रह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं जो एमेजोन और फ्लिप्कार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हैं I इसके अतिरिक्त डॉ मंगला को देश के कई राज्यों राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में साहित्य के प्रतिष्ठित एवार्ड और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं I हाल ही में इनके कई काव्य संग्रह कोलकाता और दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भी प्रदर्शित हुए हैं I गूगल पर भी डॉ राजेश कुमार मंगला ‘पार्थ’ का परिचय और उपलब्धियों का विवरण प्राप्त किया जा सकता है I

हरियाणा के पंचकुला में इसी वर्ष मई 2023 में हरियाणा के राज्यपाल महामहीम श्री बंडारु दत्तात्रेय जी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष माननीय ज्ञान चंद गुप्ता जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका वैश्य भारती द्वारा घोषित ‘साहित्य रत्न’ सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ मंगला की बचपन से ही सामाजिक कार्यों में रूचि रही है और योग के प्रचार प्रसार हेतु कितने ही आयोजन जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर करते आए हैं I रक्तदान शिविर और पौधारोपण के क्षेत्र में भी हजारों पेड़ पलवल व आसपास के क्षेत्रों में लगा चुके हैं I

Books by Dr. Rajesh Kumar Mangla 'Parth'
Kavita Vatika

Kavita Vatika

ISBN: 9788196314118
380
Format: Hardcover
Language: Hindi
Published: 2023

Yuva Kavita Ka Naad

Yuva Kavita Ka Naad

ISBN: 9789355740489
300
Format: Hardcover
Language: Hindi
Published: 2022

Top