बदलती भारतीय अर्थव्यवस्था: वित्त, बाजार, नीति और समाज के नये आयाम भारतीय अर्थव्यवस्था में हो रहे व्यापक बदलावों का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक वित्तीय व्यवस्था, बाजार की बदलती प्रकृति, आर्थिक नीतियों, तकनीकी प्रगति, रोजगार, सामाजिक परिवर्तन और वैश्वीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालती है। सरल एवं विश्लेषणात्मक भाषा में लिखी गई यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और भारतीय अर्थव्यवस्था को समझने के इच्छुक पाठकों के लिए उपयोगी है। यह पुस्तक वर्तमान आर्थिक चुनौतियों, अवसरों और नये उभरते आयामों को समझने में एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती है।