यह पुस्तक प्रकृति से प्राप्त जीवनोपयोगी शिक्षाओं को सरल, सहज एवं प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करने का एक विनम्र प्रयास है। प्रकृति की प्रत्येक वस्तु और घटना अपने भीतर जीवन का कोई न कोई महत्वपूर्ण संदेश समेटे हुए है। इन कहानियों के माध्यम से पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, धैर्य, मेहनत और जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देने का प्रयास किया गया है। लेखक की कामना है कि इस पुस्तक की कोई भी सीख यदि पाठकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके और उन्हें जीवन को एक नई दृष्टि से देखने के लिए प्रेरित करे, तो यह प्रयास सार्थक होगा।